आंटी कहने पर 'लाल' हुई महिला, फिर...
On



लखनऊ। 'आंटी' कहने पर एक महिला सरे बाजार एक लड़की को पकड़कर पीट दी। इस दौरान पुलिस व अन्य महिलाओं ने काफी मशक्कत के बाद महिला के चंगुल से लड़की को मुक्त कराया।
एटा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में एक महिला करवाचौथ की खरीदारी करने गई हुई थी। वह अपनी साथी महिला के साथ बाजार मेंं खरीदारी कर रही थी, तभी अन्य महिलाओं के साथ बाजार पहुंची एक लड़की ने किन्हीं कारणों से उसे आंटी बोल दिया। फिर क्या था, आंटी कहने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बीच बाजार में मारपीट हो गई। अब मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Tags: लखनऊ

Related Posts
Post Comments

Latest News
27 Dec 2025 08:57:01
Viral Video News : दो लड़कियों के बीच सड़क पर जंग छिड़ गई। जमकर जूतमपैजार हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया...



Comments