बैग में पैक मिली युवती की लाश, मचा हड़कम्प

बैग में पैक मिली युवती की लाश, मचा हड़कम्प


बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़ी एक फैक्टरी के पास मंगलवार की देर शाम सूटकेस में युवती का धड़ और पॉलीथिन में उसका सिर, हाथ और पैर बरामद मिलने से हड़कम्प मच गया। इस सनसनीखेज वारदात की जांच में पुलिस जुटी है। जांच में ब्रीफ केस के अंदर चार-पांच सलवार सूट व कंबल भी पाया गया। मृतका की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। युवती की उम्र 27-28 वर्ष होगी। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि शव करीब दो-दिन पुराना होने के चलते सड़ चुका है। बदबू आने की वजह से ही स्थानीय लोगों को पता लगा तो पुलिस को बताया गया। युवती की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव पैक करके यहां फेंका गया है। स्थानीय पुलिस के साथ जांच के लिए सर्विलांस व अन्य टीमों को लगाया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली