IAS Officers Transfer : यूपी में 7 आइएएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती

IAS Officers Transfer : यूपी में 7 आइएएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सात आइएएस अफसरों (IAS Officers) को नई तैनाती दी है। अवकाश से लौटकर प्रतीक्षारत वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अमृता सोनी को मुख्य सचिव का प्रमुख स्टाफ अफसर बनाया गया है। इससे पहले वह सचिव आवास के पद पर तैनात थी। वहीं, सचिव राष्ट्रीय एकीकरण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और अपर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रांजल यादव को सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग के पद पर तैनाती दी गयी है। 

विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा डा.अरविंद चौरसिया को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव वित्त गुर्राला श्रीनिवासुलु को विशेष सचिव राजस्व बनाया गया है। कृतिका शर्मा को अपर आयुक्त उद्योग के पद पर कानपुर भेजा गया है। विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा आनंद कुमार सिंह-द्वितीय को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के पद पर भेजा गया है। विशेष सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन प्रशांत शर्मा को विशेष सचिव व निदेशक मत्स्य बनाया गया है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students