भीषण Road Accident में दो सगे भाईयों समेत 6 की मौत

भीषण Road Accident में दो सगे भाईयों समेत 6 की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भीषण Road Accident हो गया। बंथरा के बनी मोहन मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे पिकअप और टैंकर की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक हरदोई के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंबलिया में Murder : दबंगों ने पति-पत्नी समेत तीन को पीटा, एक की मौत

पुलिस के मुताबिक रात करीब ढ़ाई बजे बनी मोहन रोड पर लतीफ नगर के पास किरण मोटर्स के सामने पिकअप और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुन आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो पिकअप और टैंकर में लोग फंसे हुए थे। चीख पुकार मची थी। किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला गया। इसमें 6 लोगों की मौत हो चुकी थी, जिनकी पहचान हरदोई के अतरौली निवासी शैलेंद्र, राम आधार, पुरुषोत्तम, संभर, राहुल और जयकरण के रूप में हुई। संभर और जयकरण भाई बताए जा रहे हैं। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा