नहीं रहे समाजवादी राजनीति के 'युग' मुलायम सिंह यादव, धरती पुत्र ने मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

नहीं रहे समाजवादी राजनीति के 'युग' मुलायम सिंह यादव, धरती पुत्र ने मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

गुरुग्राम। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) नहीं रहे। सोमवार को लंबी बीमारी के बाद उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और भारत सरकार में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक थे। विगत दिनों मुलायम सिंह यादव (82) को सांस लेने में दिक्कत होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में मुलायम सिंह की निगरानी खुद मेदांता समूह के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन कर रहे थे, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उनका जीवन नहीं बचाया जा सका। 

6 दशक की सक्रिय राजनीति

22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव ने करीब 6 दशक तक सक्रिय राजनीति की। कई बार यूपी विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रहे मुलायम सिंह संसद के सदस्य के रूप में ग्यारहवीं, बारहवीं, तेरहवीं और 15वीं लोकसभा में हिस्सा भी लिया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक