30 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

30 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान



लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के तेज प्रसार के साथ ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए यूपी सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है। यानी 30 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक (प्राइमरी से लेकर यूनिवर्सिटी) संस्थान बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। पूर्व से चल रही आनलाइन कक्षाओं का संचालन इससे प्रभावित नहीं होगा। अपर मुख्‍य सचिव अवनीश कुमार अवस्‍थी की ओर से जारी पत्र में 23 जनवरी तक का पूर्व में जारी अवकाश को आगामी एक सप्‍ताह के लिए और बढ़ा कर 30 जनवरी कर देने की जानकारी साझा की गई है। पत्र के अनुसार मंडलायुक्‍त, पुलिस आयुक्‍त, चिकित्‍साधिकारी और जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों को सूचना देकर इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने की अपील की गई है।

आनलाइन चलेंगी कक्षाएं 

कोरोना संक्रमण काल में आनलाइन कक्षाएं जारी रखने की जानकारी पत्र में दी गई है। बताया गया है कि इस बाबत सम्‍यक विचारोपरांत यह तय किया गया है कि 30 जनवरी तक तो स्‍कूल बंद रहेंगे, मगर आनलाइन कक्षाएं पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी।

Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली