लॉकडाउन : कर्मचारियों की सैलरी में नहीं होगी कटौती, शिक्षामित्रों को भी राहत

लॉकडाउन : कर्मचारियों की सैलरी में नहीं होगी कटौती, शिक्षामित्रों को भी राहत


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन में न तो कटौती होगी और न ही उसे स्थगित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत है और यह इस महामारी से उत्पन्न हुई चुनौतियों से मुकाबला कर लेगी। उन्होंने कहा कि जहां दूसरे प्रदेशों में वेतन में कटौती की जा रही है, वहीं यूपी सरकार ने मिसाल पेश की है। यूपी में सभी सरकारी कर्मचारियों को मार्च का वेतन बिना कटौती जारी कर दिया गया है और आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा।

मानदेय जारी

कोरोना वायरस से फैले संकट और लॉकडाउन के बीच सरकारी प्राइमरी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षामित्रों के फरवरी महीने का मानदेय जारी कर दिया गया है। वहीं एक-दो दिन में मार्च का भी मानदेय जारी कर दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्