पत्नी से विवाद के बाद पति ने तीन बेटियों को घाघरा नदी में फेंका

पत्नी से विवाद के बाद पति ने तीन बेटियों को घाघरा नदी में फेंका


लखनऊ। संतकबीर नगर के बिड़हर पुल से एक पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर तीन बच्चियों को घाघरा नदी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश की जा रही है। इसी बीच पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी सर्च के लिए बुलाया है। बच्चियों की उम्र सना साढ़े सात साल, सबा साढ़े चार और समां ढाई साल बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि धनघटा थाना क्षेत्र के डीहवा गांव निवासी सरफराज पुत्र सोहराब (32) 20 दिन पहले ही मुंबई से लौटा है। वह मुंबई में ड्राइवर का काम करता था। नशे का आदी भी है। पारिवारिक कलह के बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर तीन बच्चियों को घाघरा नदी में फेंक दिया। चौथी बच्ची अनम सात महीने की है, जो बच गई है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट