मायावती और मुलायम कैबिनेट में मंत्री रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन

मायावती और मुलायम कैबिनेट में मंत्री रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन


लखनऊ। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व आजमगढ़ के दीदारगंज से बसपा विधायक सुखदेव राजभर का निधन हो गया। वह तीन दिन से गोमतीनगर स्थित चंदन हॉस्पिटल में भर्ती थे। डायलसिस चल रही थी, जहां सोमवार की रात साढ़े आठ बजे उनका निधन हो गया। मायावती के साथ ही मुलायम कैबिनेट में मंत्री रहे सुखदेव राजभर के निधन पर सीएम योगी तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है। 
लालगंज क्षेत्र से सुखदेव राजभर 1991 में पहली बार विधायक बने थे। 1993 में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार में मंत्री बने। 1996 के चुनाव में पराजित होने के बाद विधान परिषद सदस्य चुन लिए गए। फिर 2002 और 2007 में चुनाव जीतकर सदन पहुंचे। लालगंज विधान सभा सुरक्षित हो जाने पर 2012 में दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। 2017 में पुनः दीदारगंज से चुनाव लड़े और जीत गए। 2007 से 2012 के बीच प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया। 
Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद