स्वास्थ्य सुविधा की बेहतरी को योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला

स्वास्थ्य सुविधा की बेहतरी को योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला


लखनऊ। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐतिहासिक फैसला किया है। अब यूपी में पीजी करने वाले डॉक्टरों को 10 साल सरकारी नौकरी करनी पड़ेगी, अन्यथा की स्थिति में उन्हें जुर्माना स्वरूप एक करोड़ रुपये भरना पड़ेगा। यही नहीं, सरकार ने नीट में छूट की व्यवस्था भी की है, ताकि सरकारी चिकित्सालयों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी न रहे। यदि कोई डॉक्टर PG कोर्स बीच में छोड़ देता है तो उसे तीन साल के लिए डिबार कर दिया जाएगा। वे दोबारा इन तीन सालों तक दाखिला नहीं ले सकेंगे।
बता दे कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में एक साल नौकरी पर MBBS  डॉक्टर को नीट (PG) की प्रवेश परीक्षा में 10, दो साल की सेवा पर 20 तथा तीन साल की सेवा पर 30 अंक की छूट दी जाती है। हर साल सरकारी अस्पतालों में तैनात सैकड़ों MBBS डॉक्टर PG में दाखिला लेते हैं। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि PG के बाद डॉक्टरों को न्यूनतम 10 साल सरकारी अस्पताल में सेवा देनी होगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट