यूपी : कोरोना से जंग जीतने को बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी पहल

यूपी : कोरोना से जंग जीतने को बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी पहल



लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं कर्मचारियों की ओर से बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने सीएम राहत कोष में 76 करोड़ 14 लाख 55 हज़ार 537 रूपये का सहयोग राशि देने का ऐलान किया है। यह धनराशि कोषागार के माध्यम से स्थानांतरित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शासन द्वारा निर्देशित कर दिया गया है। 

कोविड-19 विश्व महामारी ने देश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित किया है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के नाते इससे जीतने के लिए चुनौतियां भी बड़ी है। ऐसे में मुख्यमंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग का प्रत्येक अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं कर्मचारी इस महामारी की रोकथाम व इसके दुष्प्रभाव से बचाव के लिए जी जान से क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। 

प्रदेश की स्थिति यथाशीघ्र सामान्य बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग कटिबद्ध व अनवरत सेवारत हैं। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग का प्रत्येक सदस्य इस देश का नागरिक होने के नाते राज्य एवं संपूर्ण देश में जनजीवन सामान्य बनाने में प्रत्येक सदस्य ने स्वेच्छा से अपना 1 दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने का निर्णय लिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा