यूपी में 14 IPS का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में 14 IPS का तबादला, देखें पूरी लिस्ट


लखनऊ। सोमवार देर रात यूपी सरकार ने 9 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 14 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादला सूची के मुताबिक कानपुर, सीतापुर, सहारनपुर, प्रयागराज, बागपत, शाहजहांपुर, हाथरस, उन्नाव, पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है। उनकी जगह अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है।



इसके अलावा अनंत देव को एसएसपी-डीआईजी कानपुर से डीआईजी एसटीएफ बनाया गया। दिनेश कुमार पी को एसएसपी सहारनपुर से एसएसपी कानपुर, एस. चनप्पा को एसपी शाहजहांपुर से एसएसपी सहारनपुर, एस. आनंद को एसपी अपराध डीजीपी मुख्यालय से एसपी शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है। आरपी सिंह को एसपी एटीएस लखनऊ से एसपी सीतापुर, एलआर कुमार को एसपी सीतापुर से डीआईजी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, विक्रांत वीर को एसपी उन्नाव से एसपी हाथरस, गौरव बंसवाल को एसपी हाथरस से एसपी अपराध डीजीपी मुख्यालय, रोहन पी कनय को एसपी साइबर क्राइम लखनऊ से एसपी उन्नाव बनाया गया है।





Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट