Mainpuri Lok Sabha Seat : उप चुनाव में मैनपुरी सीट पर सपा ने डिंपल को बनाया उम्मीदवार

Mainpuri Lok Sabha Seat : उप चुनाव में मैनपुरी सीट पर सपा ने डिंपल को बनाया उम्मीदवार

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को उम्मीदवार बनाया है। मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह की परंपरागत सीट थी। ये सीट सपा के ही कब्जे में रही है। मुलायम सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव (Mainpuri By Election) की घोषणा की गई है। यहां उपचुनाव 5 दिसंबर को होगा, जबकि नतीजे 8 दिसंबर को होंगे।

मैनपुरी हमेशा से समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। यहीं से मुलायम यादव पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे। उन्होंने इस सीट से तीन बार (2004, 2009 और 2019) सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। अब कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव इस सीट से अपने ससुर की विरासत को पाने के प्रयास में चुनाव लड़ेंगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद