योगी सरकार 2.0 : 25 मार्च को शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, कई मायनों में खास होगा समारोह

योगी सरकार 2.0 : 25 मार्च को शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, कई मायनों में खास होगा समारोह

लखनऊ। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ यूपी की दूसरी बार बागडोर संभालेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने की तैयारी है। योगी सरकार के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह को यादगार और भव्य  बनाने के लिए राजधानी स्थित अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा जा रहा है। 

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार का गठन होगा। 25 मार्च को लखनऊ में शहीद पद स्थित इकाना स्टेडियम में समारोह होगा। कई मायनों में शपथ ग्रहण समारोह खास होगा। भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लाभार्थियों को भी बुलाया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। 

Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश