ठेकेदार से रुपये मांगने में आरोपित अधिशासी अभियंता बर्खास्त

ठेकेदार से रुपये मांगने में आरोपित अधिशासी अभियंता बर्खास्त

लखनऊ। मोबाइल फोन पर एक ठेकेदार से धन की मांग करने के आरोप में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निलंबित अधिशासी अभियंता को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप तय होने के बाद पावर कारपोरेशन ने शनिवार को यह बड़ी कार्रवाई की। 

गौरतलब हो कि गोमतीनगर विद्युत वितरण निगम के तत्कालीन अधिशासी अभियंता विजय शंकर जौहरी और ठेकेदार ओपी सिंह के बीच बातचीत का एक आडियो पिछले साल इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। आडियो में विजय शंकर जौहरी ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे। मामला सामने आने पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने आराेपी अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया था। वहीं, जांच के लिए बनी समिति भी बनी थी। अधिशासी अभियंता ने 11 नवंबर 2021 को समिति के सामने बयान दिया था कि वायरल आडियो में उसकी आवाज नहीं है। फिर समिति ने आरोपी अधिशासी अभियंता के आवाज की जांच फारेंसिक लैब से कराने का निर्णय लिया। आइएफओ फारेंसिक स्टैंडर्ड एंड रिसर्च कंपनी ने इस साल सात जनवरी को अधिशासी अभियंता के आवाज का नमूना लिया,  जिसमें उनके वायरल आडियो के शब्दों को ही दोहराया गया। वायरल आडियो और लिये गए आवाज के नमूने का मिलान किया गया। दोनों ही आवाज एक ही व्यक्ति की निकली। जिस पर जांच समिति ने पावर कारपोरेशन को आरोपी अधिशासी अभियंता के खिलाफ जांच के लिए पत्र लिखा। इस पर कारपोरेशन ने आरोपी अधिशासी अभियंता विजय शंकर जौहरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय