चेकिंग के दौरान RTO सिपाही और ड्राइवर को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

चेकिंग के दौरान RTO सिपाही और ड्राइवर को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

लखनऊ। सुलतानपुर जिले में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर मंगलवार भोर में माधवपुर छतौना के पास वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने आरटीओ के प्रवर्तन सिपाही और ड्राइवर को कुचल दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने मौका मुआयना कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। 

मंगलवार भोर में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव के पास एआरटीओ राकेश कुमार वर्मा गाड़ी से नीचे उतर कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ़्तार आ रही रायबरेली नंबर की ट्रक ने चालक अब्दुल मोबीन खान व सिपाही अरुण सिंह को रौंद दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। अन्य कर्मचारी बाल बाल बच गए। पकड़े जाने के डर से चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। मृतक मोबिन शास्त्री नगर कोतवाली नगर व सिपाही अरुण सिंह बीकेटी लखनऊ का रहने वाला था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज और थानाध्यक्ष संदीप राय के साथ जांच पड़ताल की है। वही ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक