गिद्ध की पीठ पर चिप देखकर डरे ग्रामीण, पहुंची पुलिस

गिद्ध की पीठ पर चिप देखकर डरे ग्रामीण, पहुंची पुलिस



कुशीनगर। बरवापट्टी थाने के रामपुर बरहन के बकुलहवा गांव में गन्ने के खेत में कोडिंग और बड़ा चिप लगा गिद्ध मिला है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। वहीं सूचना पर एसओ अरविंद कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने आते ही गिद्ध को कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया। तमकुही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, यह पक्षी गिद्ध है, जिस पर किसी शोध संस्था ने अपना कोडिंग और लोकेशन ट्रेस करने के लिए चिप लगा रखा है।



उन्होंने कहा कि प्रायः विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों के लिए उसके अस्तित्व को जानने के उद्देश्य से टैगिंग किया जाता है, लेकिन अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इसके लिए डीएफओ कुशीनगर को अवगत कराया गया है। फिलहाल वह भूखा है, इसलिए उसके मांसाहारी भोजन का प्रबंध किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे