गला रेतकर पति-पत्नी की हत्या, बेटी पर भी हमला

गला रेतकर पति-पत्नी की हत्या, बेटी पर भी हमला


कुशीनगर। तरया सुजान थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव के सियरहा टोला में दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। चीत्कार सुनकर पहुंची बेटी पर भी हमलवारों ने वार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कुछ देर रखने के बाद छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया।
परसौनी बुजुर्ग टोला सियरहा निवासी बुधन राजभर (51) और उनकी पत्नी सनकेशिया (48) सोमवार की रात घर के दरवाजे के सामने सो रहे थे। आरोप है कि रात में गांव निवासी रामशंकर पहुंचा और बुधन के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पति को बचाने दौड़ी सनकेशिया पर भी आरोपी ने वार किया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बाप की चीख-पुकार सुनकर बीच बचाव करने आई बेटी सावित्री पर भी आरोपी ने वार कर दिया। इससे वह भी घायल हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि रमाशंकर पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमों में बुधन गवाह है, जिसके कारण वह कई बार बुधन को मारने की धमकी दे चुका था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद