DJ के जनरेटर से पिकअप में दौड़ा करंट, 10 कांवरियों की मौत, 16 झुलसे

DJ के जनरेटर से पिकअप में दौड़ा करंट, 10 कांवरियों की मौत, 16 झुलसे

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल)। भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे 10 कांवरियों की मौत रविवार की रात उनके पिकप में दौड़े करंट से हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। सभी कांवरियें बंगाल के जलपेश धाम जा रहे थे, तभी यह हादसा कूचबिहार में हो गया। 

सावन महीने के सोमवार को जलपेश शिवमंदिर में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। रविवार को कांवरियों का जत्था वहां लगातार पहुंच रहा था। इसी दौरान करीब 27 कांवरिये पिकप वैन से जा रहे थे। पिकअप में डीजे और जेनरेटर भी रखा था। जेनरेटर के तार में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में करंट आ गया। इससे सभी कांवरियें घायल हो गये। हादसे के शिकार हुए सभी कांवरियों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने 10 को मृत घोषित कर दिया। घायलों की संख्या 16 बताई जा रही है। सभी घायलों को जलपाईगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद पिकप का ड्राइवर फरार हो गया। सभी कांवरियें सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा आधी रात करीब 12 बजे मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला पुल पर हुआ। प्रारंभिक जांच से पचा चला है कि यह हादसा पिकप में लगे डीजे सिस्टम के जेनरेटर की वायरिंग के कारण हुआ होगा। जेनरेटर पिकप के पिछले हिस्से में लगाया था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक