सोशल साइट्स पर हुआ प्यार, पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची महिला

सोशल साइट्स पर हुआ प्यार, पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची महिला

कानपुर। देश ही नहीं, पूरी दुनिया सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इसमें कभी-कभी कुछ ऐसे मामले आ जाते है, जिस पर चर्चा हाेने लगती है। एक इसी तरह का मामला यूपी के कानपुर में सामने आया है। यहां का एक युवक इंस्टाग्राम पर अपने रोचक वीडियो बनाकर डालता था। युवक की इंस्टाग्राम आईडी से पुरुष-महिला समेत कई लोग जुड़े थे। पुणे की रहने वाली एक महिला को युवक के वीडियो काफी पसंद आने लगे थे। महिला युवक द्वारा पोस्ट वीडियो को लाइक करने लगी। फिर दोनों में बातचीत होने लगी। इसके बाद उनमें प्यार हो गया। महिला शादीशुदा थी। इसकी जानकारी युवक को नहीं थी। 

महिला अपने पति और बच्चे को छोड़कर 13 फरवरी को युवक के पास चकेरी आ गई। महिला युवक से अपने शादीशुदा होने की बात छिपा रखी थी। युवक ने अपने परिजनों को जानकारी दिए बिना महिला को अपने करीबी के यहां ठहरा दिया। एक सप्ताह से अधिक समय बीता तो युवक ने जिस दोस्त के यहां महिला को ठहराया था, उसी ने युवक के परिवार वालों को जानकारी दे दी। युवक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की जांच पड़ताल में.पता चला कि महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। महिला के परिजनों को जानकारी दी गयी। महिला के परिजन कानपुर आए और उसे अपने साथ लेकर चले गये।

Tags: Kanpur

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश