मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या, शव की हालत देख कांपा लोगों का रूह

मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या, शव की हालत देख कांपा लोगों का रूह


कानपुर। शनिवार की शाम से लापता बच्ची का शव रविवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में मिलते ही हड़कम्प मच गया। बच्ची का शव देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। हत्यारों ने न सिर्फ बच्ची का गला काटा है, बल्कि पेट फाड़कर फेफड़ा और दिल भी निकाला है। इसके अलावा बच्ची के हाथ तथा पैरों में रंग भी लगा है। इसको देखते हुए लोग तांत्रिक द्वारा नर बलि की आशंका भी जता रहे है। पुलिस हर विन्दु पर जांच में जुटी है। 

दिल दहला देने वाली यह घटना घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदरस गांव की है। गांव निवासी करन कुरील की सात वर्षीय पुत्री श्रेया को शनिवार शाम गांव का ही एक किशोर पटाखा दिलाने ले गया, फिर श्रेया लौटी नहीं। रविवार की सुबह श्रेया का शव गन्नू बाबू के खेत में मिला। बच्ची की हत्या कर शव फेंके जाने की जानकारी मिलते ही कोतवाली और सजेती पुलिस पहुंच गयी। कुछ देर बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गयी। उधर, बच्ची की हत्या से ग्रामीण काफी आक्रोशित है। ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है। वहीं, पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा