टेक्नोलॉजी का कमाल : अमेरिका से अपने घर में देखी लाइव चोरी, पहुंची पुलिस और...

टेक्नोलॉजी का कमाल : अमेरिका से अपने घर में देखी लाइव चोरी, पहुंची पुलिस और...

कानपुर। टेक्नोलॉजी का विकास आज के समय में कितना हो चुका है, यह बात कानपुर की एक घटना से साफ हो गयी है। अमेरिका से बैठे-बैठे दो भाइयों ने कानपुर स्थित अपने घर को लुटने से बचा लिया। घटना श्याम नगर का है। सोमवार देर रात एक बंद मकान में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों को अमेरिका में बैठे मकान मालिक ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये देख लिया। फिर मामले से पड़ोसियों को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंच गयी, जिसे देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे पकड़ने के बाद अस्पताल भिजवाया गया।

यहां डी-12 चौहान साहब वाली गली में हरीओम अवस्थी की मकान है। उनका निधन हो चुका है। उनके दो बेटे विजय और आशुतोष अवस्थी एचसीएल में इंजीनियर हैं, जो अमेरिका के न्यूजर्सी में रहते हैं। उन्होंने घर पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। यूएस से ही मॉनीटर करते हैं। सोमवार की रात लगभग 12 बजे उन्होंने कैमरे में पांच डकैतों को मकान में घुसते देखा और तुरंत फोन कर पड़ोसी को बताया। सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीसीपी पूर्वी के साथ भारी संख्या में फोर्स पहुंचकर घेराबंदी कर दी। मुठभेड़ में एक चोर को पैर में गोली लगी है। मकान के अंदर बदमाशों के छिपे होने की आशंका में पुलिस मकान को घेरकर रात ढाई बजे तक आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग करती रही। सुरक्षा के लिहाज से घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। अब पुलिस घायल बदमाश से पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी।

Tags: Kanpur

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे