पुलिस ने किया ऐसा काम, सभी ने ठेका सलाम

पुलिस ने किया ऐसा काम, सभी ने ठेका सलाम


कानपुर। लॉकडाउन के दौरान कल्याणपुर पुलिस ने सोमवार को एक रिक्शा चालक की मौत के बाद अंतिम संस्कार करा कर मानवता की मिसाल पेश की। उसके चार बेसहारा बच्चों को सरकार की तरफ से मदद मिलने तक उनके रोटी कपड़े का भी इंतजाम किया। ये सब देख बच्चों के आंसू छलक उठे।

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकरपुरम सेक्टर 8 निवासी रिक्शा चालक की सोमवार को मौत हो गयी। चार साल पहले पत्नी की मौत के बाद चार मासूम बच्चों को वही पाल पोस रहा था। पिता की मौत के बाद बेसहारा बच्चे शव से लिपट कर रोते रहे, लेकिन कोरोना के डर से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। जानकारी पाकर कल्याणपुर आवास विकास 3 चौकी इंचार्ज आनंद द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

सहकर्मियों के साथ मिलकर दरोगा ने अर्थी सजवाई और अंतिम संस्कार के लिए घाट ले गए। रिक्शा चालक की अंतिम यात्रा में शामिल खाकी की भीड़ को देखा तो वहां मौजूद हर शख्स ने सलाम ठोका। इसके बाद हर पुलिसकर्मी ने अपने सामर्थ्य के अनुसार बच्चों को आर्थिक सहयोग दिया। सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि बच्चों को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है। सीएम राहत कोष से सहायता राशि दिलवाने की प्रक्रिया की जा रही है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली