बीच सड़क पर महिला से बोला- I LOVE YOU, थप्पड़ पड़ते ही बदली भाषा

बीच सड़क पर महिला से बोला- I LOVE YOU,  थप्पड़ पड़ते ही बदली भाषा

नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर के कुड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन इलाके में शुक्रवार की शाम एक महिला सरेराह अधेड़ की पिटाई कर दी। महिला ने अधेड़ को गाड़ी से धक्का देकर न सिर्फ नीचे उतारा, बल्कि उसकी पिटाई भी शुरू कर दी। बचाव में अधेड़ व्यक्ति महिला को मां कहने लगा, लेकिन महिला उसका शर्ट पकड़कर बीच सड़क पर घसीट-घसीट कर पिटाई करती रही। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम एक महिला अपनी स्कूटी से बाजार जा रही थी, तभी अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपनी बाइक महिला के स्कूटी के आगे लगाकर खड़ी कर दी। महिला ने अधेड़ से कहा, तुम्हें दिखता नहीं है। इस पर उस व्यक्ति ने महिला को I Love you कह दिया। फिर क्या था, महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ गया और नशे में धुत अधेड़ उम्र के व्यक्ति की उसने सड़क पर पिटाई शुरु कर दी। 

तमाचे पड़ते ही अधेड़ कहने लगा कि तुम मेरी मां हो। गुस्से में महिला ने उसकी बात भी नहीं सुनी और ताबड़तोड़ पिटाई करती रही। महिला ने उसे घसीट-घसीट कर पीटा। महिला उसका वीडियो बनाने लगी तो शराब के नशे में धुत व्यक्ति कहने लगा बना लो वीडियो और मारो मुझे। महिला बोली, तेरे घर में लोग औरतों की इज्जत नहीं करते हैं क्या? अपनी उम्र देखो। घर में बैठकर शराब पिया करो। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हालांकि, मामले में महिला ने पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी है। लोगों के समझाने पर महिला ने उसे छोड़ दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा