महिला की निर्मम हत्या, इस अवस्था में मिली लाश ; जांच में जुटी पुलिस

महिला की निर्मम हत्या, इस अवस्था में मिली लाश ; जांच में जुटी पुलिस


जौनपुर। बरसठी थाना के रसूलहा गांव में रविवार की रात घर में अकेली रह रही 28 वर्षीय महिला की उसी के घर मे रॉड-पत्थरों से कूचकर हत्या से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की माने तो महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
महिला के ससुर ने बताया कि मृतका घर में अकेली रहती है। जहां बहू रहती थी वहां से हम लोग कुछ दूरी पर रहते हैं। सास अपने बहू को जगाने के लिए गई तो देखा कि उसका शव नग्न हालत में पड़ा है। सिर पर हमला कर हत्या की गई थी। महिला की हत्या के पीछे पुलिस की पहली तफ्तीश में रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी