नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार



जौनपुर। गुरुवार की रात घर में सो रही दो बहनों को गांव के ही दो युवकों द्वारा खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

किशोरी के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया है। देर रात किसी तरह घर पहुंची दोनों बहनों ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। शुक्रवार सुबह परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने तुरंत पीड़िता बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। 
Tags: Jaunpur

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान