कार्डियक अरेस्ट से पूर्व क्रिकेटर की मौत

कार्डियक अरेस्ट से पूर्व क्रिकेटर की मौत

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी माइक प्रॉक्टर का शनिवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मौत की जानकारी उनके परिवार ने दी। पीटीआई के अनुसार उनकी पत्नी ने एक स्थानीय वेबसाइट को बताया कि उनकी एक सर्जरी हुई थी, जिसके बात उनको कई समस्याओं से गुजरना पड़ा। इसी के चलते उनको कार्डियक अरेस्ट हो गया। वह बेहोश हो गए और दुर्भाग्य से कभी नहीं उठ सकें।

प्रॉक्टर एक तेज गेंदबाज और हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज थे, जिन्होंने सात टेस्ट मैच खेले। हालांकि रंगभेद में उनका नाम आने के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया। हालांकि क्रिकेट में उन्होंने वापसी की लेकिन एक गेंदबाजी के तौर पर नहीं बल्कि एक कोच के रूप में और उनकी कोचिंग में टीम ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया। बाद में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रेफरी के पैनल में भी नियुक्त किया गया और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं के संयोजक के रूप में भी काम किया। प्रॉक्टर ने 401 प्रथम श्रेणी खेल खेले, जिसमें 36.01 की औसत से 48 शतक और 109 अर्द्धशतक के साथ 21,936 रन बनाए। उन्होंने 19.53 की औसत से 1,417 विकेट भी लिए।

 

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल