तीन दिन प्रभावित रहेगा वाराणसी-छपरा रूट, इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और...

तीन दिन प्रभावित रहेगा वाराणसी-छपरा रूट, इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और...


वाराणसी। परिचालनिक सुगमता के अंतर्गत वाराणसी-छपरा रेल खण्ड पर चल रहे दोहरीकरण कार्यों के क्रम में नन्दगंज-तरांव रेल खण्ड पर 10 एवं 11 नवम्बर को नान-इन्टरलॉक कार्य होने  तथा 12 नवम्बर को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण किये जाने को लेकर विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया जायेगा।

यह भी पढ़े बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू

मार्ग परिवर्तन

यह भी पढ़े ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम

-जयनगर से 10 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 02561 जयनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी  परिवर्तित मार्ग बलिया-फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

-आनंद विहार से 10 एवं 11 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 04426 आनंदविहार-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार–मऊ-फेफना- बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। 

-रक्सौल से 11 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 04425 रक्सौल-आनंदविहार विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बलिया-फेफना-मऊ- औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

-दिल्ली से 09 एवं 10 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 02220 दिल्ली-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर औड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी औड़िहार से गाजीपुर सिटी के बीच निरस्त रहेगी।

-गाजीपुर सिटी से 10 एवं 11 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 02219 गाजीपुर सिटी-दिल्ली विशेष गाड़ी औड़िहार से ही ओरिजनेट होकर चलायी जायेगी। यह गाड़ी गाजीपुर सिटी से औड़िहार के बीच निरस्त रहेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद