Gonda Train Accident : 6 ट्रेनें निरस्त, 22 का बदला रूट

Gonda Train Accident : 6 ट्रेनें निरस्त, 22 का बदला रूट

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर गोण्डा स्टेशन से लगभग 19 किमी. दूर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशनों के मध्य किमी सं.-638/19 डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। दुर्घटना में फसे सभी यात्रियों को घटनास्थल से बस द्वारा मनकापुर जं0 स्टेशन पर पहुंचाया गया, जहां से विषेष ट्रेन से उनके गंतव्य स्थल तक भेजा जायेगा।

रेलयात्रियों के खानपान का समुचित प्रबन्ध किया गया है। इस रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को रू. दस लाख, गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को रू. दो लाख पचास हजार तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को रू. पचास हजार की अनुग्रह राशि (एक्स ग्रेशिया) प्रदान की जायेगी। दुर्घटना के कारणों की जांच हेतु उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। साइट पर रेल संचलन बहाल करने हेतु रेस्टोरेषन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इस खण्ड पर चलने वाली निम्न गाड़ियों को निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तिन निम्नवत किया गया है।

निरस्तीकरण
1.     18 जुलाई,2024 को गोण्डा से चलने वाली 05094 गोण्डा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। 
2.     18 जुलाई,2024 को गोरखपुर से चलने वाली 05031 गोरखपुर-गोण्डा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। 
3.     05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर सवारी गाड़ी 19 जुलाई,2024 को निरस्त रहेगी। 
4.     05375/05376 नकहा जंगल-गोण्डा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी 19 जुलाई,2024 को निरस्त रहेगी।
5.     05033/05034 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी 19 जुलाई,2024 को निरस्त रहेगी।
6.     05469/05470 गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 19 जुलाई,2024 को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़े बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

मार्ग परिवर्तन-
1.    12598 छत्रपति षिवाजी महराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई गई। 
2.    15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी ।
3.    12532 लखनऊ-गोरखपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते चलाई जा रही है। 
4.    15652 जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते चलाई जा रही है। 
5.    15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी ।  
6.    11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी । 
7.    02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी। 
8.    12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी। 
9.    15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। 
10.    15057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। 
11.    15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 
12.    12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। 
13.    15008 लखनऊ जं0-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी। 
14.    02563 सहरसा-नई दिल्ली विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। 
15.    12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी। 
16.    04138 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। 
17.    14617 पूर्णियाँ कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। 
18.    15279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
19.    20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
20.    15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। 
21.    15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। 
22.    14618 अमृतसर-पूर्णियाँ कोर्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

यह भी पढ़े आदि-अनादि हैं भगवान शिव : डॉ. अखिलेश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में दहेज के लिए बहू का विदाई नहीं करना ससुरालियों को भारी...
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा