स्कूल खोलकर बांट रहे थे कॉपी-किताबें, तभी पहुंचे अफसर

स्कूल खोलकर बांट रहे थे कॉपी-किताबें, तभी पहुंचे अफसर


लखनऊ। हमीरपुर में लॉकडाउन के बीच विद्यालय खोलकर किताबें बेचने व फीस जमा कराने के मामले की जानकारी होते ही एसडीएम, बीएसए व सीओ ने औचक निरीक्षण किया। मामला सही पाए जाने पर बीएसए ने कोतवाली में प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की तहरीर दी है। साथ ही विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की है।

लॉकडाउन के कारण स्कूल, कालेज बंद हैं। इधर जिले में कुछेछा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल खोले जाने की सूचना पर एसडीएम सदर राजेश चौरसिया, सीओ अनुराग सिंह व बीएसए सतीश कुमार ने छापा मारा। बीएसए सतीश कुमार ने बताया विद्यालय के अंदर किताबें बेची जा रही थी। छात्रों से फीस भी जमा कराई गई, जो मामला सही पाया गया। उन्होंने सदर कोतवाली में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद तिवारी सहित अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी है। वहीं शासन को पत्र भेजकर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति भेजी है।

उधर विद्यालय के प्रबंधक देवराज सिंह ने कहा शासन के मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार टीचरों और स्टाफ को वेतन देने के लिए स्कूल खोला था। कहा एक माह की फीस जमा कराई जा रही थी। विद्यालय में 8-10 लोग ही थे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा