10 से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी यह सवारी गाड़ी, इन ट्रेनों का बदलेगा रूट




गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा में उन्नयन के लिए वाराणसी मंडल के ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास स्टेशनों के मध्य 13 से 20 फरवरी, 2022 तक प्री-नाॅन इंटरलाॅक कार्य एवं 21 से 23 फरवरी, 2022 तक इंटरलाॅक कार्य किये जाने के लिये ब्लाॅक रहेगा। इस वजह से इन गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा।
निरस्तीरण
-10 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05137/05138 मऊ-प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
-जयनगर से 12 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
-नई दिल्ली से 12 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी।
-बनारस से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लोहता-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
-नई दिल्ली से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 22436 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी।
-वाराणसी से 13 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 22435 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
-दानापुर से 13, 16, 20 एवं 23 फरवरी, 2022 को चलने वाली 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
-पटना से 15 एवं 22 फरवरी, 2022 को चलने वाली 22670 पटना-एर्नाकूलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन
-हावड़ा से 16 से 22 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस में यात्रा समाप्त करेगी एवं यह गाड़ी बनारस से प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
-प्रयागराज रामबाग से 17 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस से चलायी जायेगी। यह गाड़ी प्रयागराज रामबाग से बनारस मध्य निरस्त रहेगी। वहीं, 10 से 23 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 05173/05174 बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित सवारी विशेष गाड़ी नाॅन क्रासिंग होने के कारण भीटी एवं जंगीगंज स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।


Comments