नाराज पिता ने विवाहित पुत्री को मारी गोली, मचा कोहराम

नाराज पिता ने विवाहित पुत्री को मारी गोली, मचा कोहराम


फर्रुखाबाद। जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी पुत्री को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय पुत्री की शादी एक माह पूर्व जनपद एटा में हुई थी। पुत्री 15 दिन पहले अपने मायके आई थी। उसके दूसरे दिन ही वह पड़ोसी गांव के युवक के साथ चली गई थी।
इसका मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था। शनिवार को युवती वापस आ गई थी। इससे पिता उससे नाराज था। सोमवार को पिता अपने बेटे के लिए लड़की देखने के बाहने अपनी विवाहित पुत्री व पत्नी को शमसाबाद के गांव स्थित अपनी ससुराल बुला लाया।

वहां मंगलवार उसने अपनी पुत्री को कमरे में बुलाया। वहां उसने विवाहित पुत्री के सिर में तमंचे से गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता वहां से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति पुत्री के भागने से नाराज थे। इससे उन्होंने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान