थिएटर्स में धमाल मचा रही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', कमाई 100 करोड़ पार 

थिएटर्स में धमाल मचा रही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', कमाई 100 करोड़ पार 

एंटरटेनमेंट डेस्क : 9 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) थिएटर्स में धमाल मचा रही है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज इस फिल्म को दर्शक दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। हल्की-फुल्की कॉमेडी और रोमांस से भरपूर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की बिजनेस रिपोर्ट भी अच्छी है।
 
बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 90 लाख रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 74.35 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अब तक 129.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
 
‘तेरी बातों में…’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में शाहिद ने आर्यन नाम के इंसान और कृति ने सिफ्रा नाम की रोबोट का किरदार निभाया है। आर्यन को सिफरा से प्यार हो जाता है, लेकिन जब उसे पता चलता है कि वह एक रोबोट है तो वह चौंक जाता है।फिल्म में डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र और ग्रुशा कपूर भी हैं, जबकि जान्हवी कपूर ने कैमियो किया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट