जानें निरहुआ का वह गाना जिसने मचाया है धमाल

जानें निरहुआ का वह गाना जिसने मचाया है धमाल

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' का पहला गाना 'प्रेम पियाला' रिलीज किया जा चुका है. इस गाने के रिलीज होते ही गाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस गाने में निरहुआ बिलकुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं. बता दें, यह फिल्म इस साल होली पर रिलीज की जानी है. फिल्म 'बॉर्डर' की तरह यह भी एक देशभक्ति और साथ में एक प्यारी सी लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है. हिमालय की एक गुफा से हिंदुस्तान पर हमला करने की दुश्मनों की प्लानिंग को एक हिंदुस्तानी शेर किस तरह तहस-नहस कर देता है, इसी पर आधारित यह यह फिल्म. 
8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो
साथ ही इस फिल्म में एक नेपाली लड़की से प्रेम की दास्तां भी नजर आएगी. इस फिल्म की शूटिंग अभी नेपाल की खूबसूरत वादियों में हुई है. इस फिल्म में निरहुआ के साथ एक नेपाली एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं, जिनका नाम नीता धुनगाना है. Worldwide Records Bhojpuri द्वारा यूट्यूब पर 6 मार्च को रिलीज किए गए इस ट्रेलर को अब तक 858,114 देखा जा चुका है.

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली