छापेमारी करने गई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी शहीद



होशियारपुर : पंजाब में होशियारपुर के गांव मंसूरपुर में अवैध हथियार रखने के संदेह में एक आवास पर छापेमारी के दौरान अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) टीम का एक जवान गोली लगने से शहीद हो गया। होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने रविवार को बताया कि अवैध हथियार रखने के संदेह पर कार्रवाई करते हुए सीआईए की एक टीम ने सुखविंदर सिंह के आवास पर छापेमारी की। पुलिस के घर में घुसते ही सुखविंदर सिंह ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, एक गोली कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के सीने में लगी। जवान को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
पंजाब पुलिस ब्रेकिंग-;
— Mohit Sharma (@Themohit_sharma) March 17, 2024
होशियारपुर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़।
गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया को तीन गोलियां हालत गंभीर।
CIA के एक स्टाफ की मौके पर मौत। @PunjabPoliceInd @BhagwantMann pic.twitter.com/InpKYDfqKj

Related Posts
Post Comments



Comments