क्षेत्र पंचायत की बैठक में कार्ययोजना की हुई पुष्टि

क्षेत्र पंचायत की बैठक में कार्ययोजना की हुई पुष्टि


गड़वार(बलिया)। विकासखंड गड़वार के डवाकरा हॉल में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत के विगत वर्षों के कार्ययोजना की पुष्टि और चालू वितीय वर्ष की कार्ययोजना को पूरा करने के संबंध में समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की एक आवश्यक बैठक की गई।बैठक के दौरान मुख्य रूप से राज्य वित्त,मनरेगा,कृषि,सहकारिता,लघु सिंचाई एवं पंचायती राज की योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।2018 में जो कार्य पूरे हो गए हैं उन कार्यों को छोड़कर नये वितीय वर्ष के कार्यों को पूरा करने के लिये प्रस्ताव रखा गया जिस पर सदस्यों ने सहमति जताई।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख विद्यावती देवी और संचालन खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने किया।इस मौके पर धर्मेन्द्र सिंह,हृदयनारायण सिंह,हीरालाल कौशल,सुरेंद्र सिंह,अमित यादव,लालबाबू यादव सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी