बैरिया गोली कांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किया चक्का जाम

बैरिया गोली कांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किया चक्का जाम




बैरिया (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत के पानी टंकी के निकट विगत छह जून को हुई गोलीकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह बैरिया में एनएच 31 को जाम कर दिया गया। जाम के वजह से ट्रकों व चारपहिया वाहनों का लंबी कतार लग गई। साथ ही आवागमन बाधित होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम के बावत उनसे पूछने पर कहा कि जब आप लोगों की मांगे पूरी नहीं हो रही है तो जो समझ में आए करो, तब हमने चक्का जाम करने का फैसला किया। शिवजी पांडेय ने दो अज्ञात आरोपितों का नाम पुलिस के सामने उजागर करते हुए गोलीकांड की साजिशकर्ता बताया। तीन घंटे तक चली जाम के बाद मौके पर पहुचे एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव ने लोगों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया। हालांकि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तीन दिनों के अंदर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो पुनः धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम करेंगें।
एनएच 31 जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विगत छह जून की शाम को बैरिया पानी टंकी के पास सूर्यकमल पांडेय को जान मारने की नियत से गोली मारी गई है। मामले में सभी आरोपितों की गिरफ्तारी दो दिनों की अंदर किया जाय। गोलीकांड में इस्तेमाल किए गए पिस्टल जब्त किया जाय। वहीं सूर्यकमल पांडेय और रवींद्र नाथ पांडेय को तत्काल पिस्टल का लाइसेंस जारी करने सहित पांच सूत्री मांग से संबंधित पत्रक अपर पुलिस अधीक्षक बैरिया उमेश कुमार यादव को सौपा गया है।

                                                       
दो आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव ने बताया कि गोलीकांड के आरोपितों के घर कई बार दबिश दिया गया, जिसके वजह से आरोपी अमित वर्मा व मणिराम सिंह ने सोमवार को ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है जबकि बलवीर सिंह उर्फ जलेसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दी जा रही है। अन्य मांगों के संबंध में जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्ट धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआय के नए मार्ग बनेंगे लेकिन जरूर ये ध्यान रखिएगा कि कोई कुमार्ग न बने। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद...
बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी