ग्राम प्रधान पर लगाया घालमेल का आरोप, डीएम को सौंपा पत्रक

ग्राम प्रधान पर लगाया घालमेल का आरोप, डीएम को सौंपा पत्रक


बलिया। ग्राम सभा बहेरी के रहवासियों ने मंगलवार को जिलाधिकारियों को पत्रक देकर गांव के प्रधान पर सरकारी धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषी प्रधान के खिलाफ कारवाई की गुहार लगायी है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान की मनमानी के कारण ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान का माखौल उड़ रहा है। आलम यह है कि गाँव की नालियॉ बजबजा रही है। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान ने चौदहवां राज्य वित्त आयोग द्वारा प्राप्त धनराशि का भी बंदरबाट किया है। साथ ही मनरेगा द्वारा कराये गये कार्यो में भी प्रधान द्वारा धांधली की गयी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में भी सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों को आवास आवंटित किया है। साथ ही ग्राम प्रधान ने शौचालय निर्माण में घालमेल किया है। ग्रामीणों ने डीएम से आरोपों की जांच कराकर कारवाई की मांग की है। पत्रक देने वालों में मुख्य रूप से मु0 इरशाद खां, असलम, राजू, शिवनाथ, मु0 मुस्तफा, हफी उल्लाह, नुसतलाह खां, एनायतुल्ला खां, अफजल अहमद, मुख्तार खान आदि शामिल रहे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद