गला रेतकर दो सगे भाइयों की हत्या, मचा हड़कम्प ; आरोपी गिरफ्तार

गला रेतकर दो सगे भाइयों की हत्या, मचा हड़कम्प ; आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव में बुधवार की सुबह संपत्ति विवाद में एक सौतेली मां दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्‍या कर दी। इस खूनी खेल मं महिला के खुद के बेटे और बहू ने भी साथ दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र स्थलीय निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हत्यारोपितों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया है। 

देवतहां गांव निवासी श्रीनिवास प्रसाद दुबई में नौकरी करते हैं। उनके साथ  बड़ा बेटा जितेंद्र भी नौकरी करता है। श्रीनिवास ने दो शादियां की है। घर पर उसकी पहली पत्नी कुसुम देवी, बेटा राजू और बहू अर्चना के अलावा दूसरी पत्नी मंशा देवी, बेटे अजय (18) और अभिषेक (15) थे। बुधवार की सुबह मंशा खेत की तरफ गई थी, उसी दौरान सोते समय अजय और अभिषेक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि सौतेली मां कुसुम अपने बेटे राजू और बहू अर्चना (जितेंद्र की पत्‍नी) के साथ मिलकर घटना को अंजाम दी है। 

दोनों पत्नियों में चल रहा था संपत्ति विवाद

श्रीनिवास की दोनों पत्नियों में संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 20 दिन पहले भी दोनों महिलाओं में घर खर्च को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इससे नाराज पहली पत्नी व उसके बेटे ने मिलकर दूसरी पत्नी के दोनों बेटों को मौत के घाट उतार दिया। 

पसरा सन्नाटा, मां का रोते-रोते बुरा हाल

दो सगे भाइयों की हत्या से देवतहां गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतकों की मां का रो-रोकर बुरा है। उनके करूण-क्रंदन व चीत्कार से लोगों का कलेजा फटा जा रहा है। 

Tags: devria

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा