चाणक्य नीति : विवाह से पहले पार्टनर के बारे में जान लें ये बातें, ताकि...

चाणक्य नीति : विवाह से पहले पार्टनर के बारे में जान लें ये बातें, ताकि...


नई दिल्ली। विवाह या प्रेम के रिश्तों में खुशहाली के लिए अच्छे पार्टनर या जीवनसाथी का होना बेहद जरूरी होता है। कई बार इंसान आकर्षण के पीछे बाकी चीजों को छोड़ देता है और परिणाम स्वरूप अपने जीवन को नष्ट कर लेता है। लेकिन आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र यानी चाणक्य नीति में एक श्लोक के माध्यम से यह बताया है कि शादी या प्रेम से पहले किन बातों को परखना आवश्यक होता है।

वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्।
रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।

-चाणक्य नीति के इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को विवाह से पहले अपने जीवनसाथी को चुनते समय उसके सुंदर शरीर के बजाय गुणों को देखना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक पुरुषों को औरत की सुंदरता नहीं उसके संस्कार और गुणों को परखना चाहिए।

-पुरुषों को सुंदर स्त्री के पीछे नहीं भागना चाहिए. पत्नी अगर गुणवान हो तो विकट समय में भी वो परिवार को संभाल लेती है और किसी पर आंच नहीं आने देती है।

-चाणक्य कहते हैं कि बाहरी सुंदरता ही सब कुछ नहीं होती। इसलिए इंसान को अपने साथी के मन की सुंदरता को प्रमुखता देनी चाहिए। स्त्री में धैर्य हो तो वो घर को बेहतर बना देती है और कठिन परिस्थिति में भी वो पति के साथ खड़ी रहती है।

-इंसान को मर्यादा का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। यही नहीं, विवाह या प्रेम से पहले इंसान के अपने साथी में धर्म-कर्म को लेकर कितनी आस्था है। इसके बारे में पता लगा लेना चाहिए, क्योंकि धर्म-कर्म में विश्वास करने वाला इंसान मर्यादित होता है।

-गुस्सा परिवार को बाहर से ही जला देता है। ऐसे में स्त्री को गुस्सा आता हो तो परिवार सुखी नहीं रह सकता। इसलिए विवाह से पहले व्यक्ति को अपने पार्टनर के गुस्से को परख लेना चाहिए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार