UP की बड़ी खबर : मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की हत्या, मचा हड़कम्प

UP की बड़ी खबर : मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की हत्या, मचा हड़कम्प


लखनऊ। बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर धारदार हथियार से वार किया गया है। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनूपशहर कोतवाली के पगोना गांव में एक शिव मंदिर है। मंदिर में रहने वाले साधु जगनदास (55) और साधु सेवादास (35) की सोमवार रात हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो साधुओं के लथपथ शव देखकर भड़क गए। देखते ही देखते मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

इस बीच ग्रामीणों ने एक शख्स पर शक जताया। इसके बाद उसकी जबरदस्त पिटाई की गई। घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और आरोपी को कस्टडी में ले ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

गौरतलब हो कि... 

इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में 16-17 अप्रैल की रात दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने चोर के शक में तीनों की पिटाई की थी। इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने थे। इस मामले में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

21 January Ka Rashifal : इन चार राशि वालों की बढ़ सकती है आय, पढ़ें आज का राशिफल 21 January Ka Rashifal : इन चार राशि वालों की बढ़ सकती है आय, पढ़ें आज का राशिफल
मेष आज काम में कुछ कठिनाइयां आ सकती है। अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है,...
Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस
निजी विद्यालयों में निःशुल्क पढ़ेंगे गरीब परिवारों के बच्चे, अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है बलिया बीएसए की यह सूचना