प्रयागराज में फंसे छात्र-छात्राओं को ला रही बस दुर्घटनाग्रस्त

 प्रयागराज में फंसे छात्र-छात्राओं को ला रही बस दुर्घटनाग्रस्त


बीकापुर। प्रयागराज से कुशीनगर के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही प्रयागराज डिपो के लोहिया बस सेवा की रोडवेज बस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी के पास प्रयागराज हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण रोडवेज बस पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। बस में करीब दो दर्जन छात्र-छात्राएं सवार थे। 

हादसे में कुल 17 लोग घायल हो गए, जिनमें 15 छात्र- छात्राओं के अलावा ड्राइवर व बस में ड्यूटी पर तैनात सिपाही भी शामिल है। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस और कोतवाली पुलिस सभी को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर ले गई। 

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक दीपक सिंह ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल  जिला अस्पताल में 10 छात्र-छात्रा समेत 12 लोग भर्ती हैं। बताया गया कि हादसे में बस चालक को गंभीर चोट आई है। सभी छात्र छात्राएं कुशीनगर जनपद के निवासी हैं।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुज झा एसएसपी आशीष तिवारी व अन्य अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल छात्र-छात्राओं का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्हें हल्की चोटें आई थीं, उन्हें दूसरी बस से कुशीनगर के लिए रवाना कर दिया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर