पकड़ौआ शादी का खूनी अंत, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका

पकड़ौआ शादी का खूनी अंत, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका

Triple Murder Pakadwa Vivah Case : बिहार के बेगूसराय से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव में पकड़ौआ शादी कराने को लेकर ससुर ने अपने बहु, पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके सनसनी फैल गयी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान नीलू कुमारी (25), नीलू के पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि उमेश यादव और राजेश यादव ने दो साल पहले नीलू कुमारी की पकड़ौआ शादी गोविंदपुर गांव निवासी संजय यादव के पुत्र हिमांशु उर्फ मान सिंह से करा दी थी। इस वजह से नीलू के ससुराल वाले उसे नहीं रख रहे थे। लड़के के घरवाले उसकी दूसरी शादी करा रहे थे। जब नीलू के मायके वालों को इस बात का पता चला तो वे उसे उसके ससुराल लेकर गये। वहां नीलू के ससुर से मायके वालों की हाथापाई हो गयी। गुस्से में नीलू के ससुर ने बंदूक निकाली और अपनी बहु, उसके पिता और भाई को गोली मार दी। इससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद