नहीं मिला कीमती सामान तो घर की मालकिन को Kiss कर भागा चोर

नहीं मिला कीमती सामान तो घर की मालकिन को Kiss कर भागा चोर

Maharashtra News : महाराष्ट्र के मुंबई से चोरी का ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां आधी रात को एक चोर फ्लैट में घुसा। वो आया तो था कीमती सामान चुराने, लेकिन उसे कीमती सामान नहीं मिला तो घर की मालकिन को उसने Kiss किया और भाग गया। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला मलाड इलाके का है। कुरार थाना पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को छेड़छाड़ और लूट की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 3 जनवरी को मलाड के कुरार इलाके में हुई। 38 साल की शिकायतकर्ता के अनुसार, वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी ने घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने महिला का मुंह बंद कर दिया और उससे सभी कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड सौंपने को कहा, लेकिन महिला ने कहा कि उसके घर में कोई कीमती सामान नहीं है, तो आरोपी ने उसे चूमा और भाग गया।

महिला ने बाद में कुरार पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के बाद उसी शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है। उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और फिलहाल बेरोजगार है।

यह भी पढ़े इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार