सगी बहनों पर चाकू से वार, सामने आ रही ये वजह

सगी बहनों पर चाकू से वार, सामने आ रही ये वजह

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके में शुक्रवार को एक युवक ने दो युवतियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल दोनों युवतियां सगी बहने हैं। हमले का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के मामले में विवाद होने पर यह घटना हुई। आरोपी युवक दोनों बहनों पर गलत नजर थी। एक दिन पहले उसका युवतियों से झगड़ा भी हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पटना के दीघा इलाके में स्थित रामजीचक में यह वारदात हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर है। उनका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। घायल युवतियों की पहचान प्रीति और पूजा के रूप में हुई है। प्रीति की उम्र 28 साल है, जो शादीशुदा है। छोटी बहन पूजा की उम्र 19 साल बताई जा रही है, जिसकी शादी नहीं हुई है। आरोपी की पहचान गोविंद कुमार के रूप में हुई है। वह ई रिक्शा चलाने का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि वट सावित्री पूजा को लेकर गोविंद का पूजा और प्रीति के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके एक दिन बाद ही उसने दोनों पर हमला कर दिया। पटना के एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर द्वितीय दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि रामजीचक ब्रह्मस्थान गली में दो युवतियों को बगल मे रहने वाले युवक ने चाकू से हमला किया। इन लोगों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। हमले की असली वजह क्या है इस बारे में जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा