होली के दिन पुलिसकर्मी की हत्या से मचा हड़कम्प



Bihar News : बिहार राज्य के बोकारो जनपद अंतर्गत चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी स्थित मुस्कान अस्पताल के पास एक युवक की अपराधियों ने बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चीरा चास बसेरा निवासी मोनू कुमार (33) के रूप में हुई है। मृतक भागलपुर अग्निशमन विभाग में चालक था। वह होली की छुट्टी में सोमवार की सुबह 3 बजे अपने घर बोकारो आया था। उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक 6 महीने की बेटी भी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने रिश्तेदार के यहां रामनगर कॉलोनी आया हुआ था। इसी दौरान मुस्कान हॉस्पिटल के पास स्थित एक गिफ्ट की दुकान के पास एक युवक पहुंचा और किसी बात को लेकर उससे उलझ गया। लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया, लेकिन बगल में हॉस्पिटल होने के बावजूद समय पर लोगों ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। पुलिस ने तफ्तीश के क्रम में सीसीटीवी में एक युवक को भागते हुए पाया है। चश्मदीद के मुताबिक हत्यारा हरा शर्ट पहने हुए था और भागने वाला भी हरा शर्ट में ही देखा गया है। पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Posts
Post Comments



Comments