गर्लफ्रेंड को 25 हजार के कपड़े दिलाए, सामने आई सच्चाई तो दंग रह गया दुकानदार

गर्लफ्रेंड को 25 हजार के कपड़े दिलाए, सामने आई सच्चाई तो दंग रह गया दुकानदार

नई दिल्ली : कमला नगर में फर्जी एप से एक युवक ने गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराई। 25 हजार के कपड़े दिलाए। व्यापारी को लगा कि ग्राहक ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया है, जबकि भुगतान नहीं हुआ था। यह फर्जी एप का कमाल था। बार कोड स्कैन करने के बाद मोबाइल स्क्रीन पर म्यूजिक के साथ लिखा आता था योर पेमेंट सक्सेसफुल। युवक दुकानदार को मोबाइल स्क्रीन दिखा देता था। उसे लगता था कि भुगतान हो गया। राज खुला तो युवक के साथ गर्लफ्रेंड को भी थाने आना पड़ा।हकीकत पता चलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। गर्लफ्रेंड इससे अनजान थी। 

तेज नगर निवासी सिमरन की कमला नगर बाजार में रेडीमेड की दुकान है। 21 अक्तूबर को एक युवक ने अपनी दोस्त को कपड़े और अर्टिफिशियल जेवरात दिलाए। युवक ने आनलाइन 25 हजार का भुगतान किया। मोबाइल स्क्रीन पर यह दिखा कि भुगतान हो गया। सिमरन को लगा कि सही बोल रहा है। उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक नहीं किया। कुछ देर बाद बैलेंस चेक किया तो होश उड़ गए। भुगतान नहीं आया था। पीड़िता ने कमला नगर थाने में शिकायत की। छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपित ने कई दुकानों से खरीदारी की है। एसओ कमला नगर निशामक त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपित की स्कूटी का नंबर मिल गया। उसके जरिए पुलिस आरोपित के घर पहुंची।

आरोपित का नाम शिवम गहलौत उर्फ गोलू निवासी अर्जुन नगर है। आरोपित शिवम ने पुलिस को बताया कि पूर्व में संजय प्लेस स्थित एक फाइनेंस कंपनी काम करता था। उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई। युवती को प्रभाव में लेने के लिए वह उसे खरीदारी कराने ले गया था। उसने मोबाइल में एक एप है जो ऑनलाइन भुगतान कर दिया, यह दिखाता है।

यह भी पढ़े BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट