इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 5 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 5 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार

Rajsthan News : राजस्थान के जैसलमेर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 32 साल की महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। धीरे-धीरे उसके हजारों फॉलोअर्स हो गए। इंस्टाग्राम पर एक युवक से महिला की दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गयी। इंस्टाग्राम पर मिले युवक के प्यार में महिला अपने पांच बच्चे और पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ गुजरात में लिव इन में रहने लगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैसलमेर के कीता गांव की रहने वाली नेमी देवी की शादी 15 वर्ष पहले जिले के झिनझिनियाली थाना क्षेत्र में गजे सिंह की ढाणी के रहने वाले नारणा राम भील से हुई थी। नेमी देवी कभी स्कूल नहीं गई। वह इंस्टाग्राम पर डांस की रील बनाकर पोस्ट करती थी। उसके करीब 40 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों संपर्क में आने की बातें करने लगे और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।

इस दौरान दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। नेमी देवी बहाने से ससुराल से निकलकर प्रेमी के साथ चली गई। अचानक गायब होने पर उसके पति ने जैसलमेर के सदर थाने में पत्नी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने नेमी देवी की तलाश शुरू की। सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय के महिला थाने में नेमी देवी अपने प्रेमी के साथ पेश हुई। महिला थाना पुलिस ने सदर थाना जैसलमेर को इसकी जानकारी दी। नेमी देवी ने कहा कि उसके 5 बच्चे भी हैं, लेकिन उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। शक की नजरों से देखता था। इससे वह तंग आ चुकी थी। इस दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया और अब शादी कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

प्रेमी भीमाराम ने कहा कि इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर नंबर एक्सचेंज किया था। प्यार हो गया। हम दोनों गुजरात के पालनपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लग गए। दोनों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद दोनों ने पेश होना उचित समझा। अब शादी कर साथ रहना चाहते हैं। जैसलमेर सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दान ने बताया कि पुलिस ने दोनों के बयान लेकर उन्हें जाने दिया।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार