रात में पत्नी को न्यूड कर लोगों के सामने ले गया पति, इससे भी नहीं भरा मन तो...

रात में पत्नी को न्यूड कर लोगों के सामने ले गया पति, इससे भी नहीं भरा मन तो...

Rajsthan News : राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ जो किया, उतना तो कोई दुश्मन के साथ भी नहीं करता है। गुलाबी नगर की इस घटना के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को नग्न किया और फिर घसीटता हुआ सडक़ पर ले गया, फिर समाज के लागों के सामने इस हालत में जुलूस निकाला।हैरानी की बात यह है कि आरोपी मां ने एक महिला होकर भी बहू को नहीं बचाया। उल्टा बार-बार अपने बेटे से कहती रही आज यह बचनी चाहिए…।

जयपुर सिटी इलाके का यह पूरा मामला 20 सितंबर का है। लेकिन इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तक मामला पहुंचा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। करीब 5 लोग और फरार हैं । उनकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच पड़ताल माणक चौक थाना पुलिस कर रही है। 

खबरों के मुताबिक, माणक चौक थाने के इंचार्ज ग्रुरु भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। वह अकेली चौड़ा रास्ता में रहती है। वह शादी शुदा है। 20 सितंबर की रात करीब 9:00 बजे उसका पति, सास व  परिवार के करीब 15 लोग उसके घर पहुंचे और उसे घर के अंदर बुरी तरह पीटा। उसके बाद उसे बाहर निकाला। उसे थप्पड़ मारे। घूंसे जड़े और उसके कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं, उसे सड़क पर बाल पकड़ कर घसीटा गया। इस घटना का फुटेज अब सामने आया है। 

यह भी पढ़े Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

चार महिलाएं भी शामिल
मारपीट करने के बाद उसका अपहरण कर लिया गया और करीब 40 किलोमीटर दूर बस्सी क्षेत्र में एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया गया। वहां पर इसकी जानकारी किसी ने बस्सी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे वहां से छुड़वाया और अब महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पति और अन्य लोग गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। दोनों पक्षों में मामला आपसी मन मुटाव का है। फरार चल रहे अन्य लोगों को तलाश किया जा रहा है।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे