कार और ऑटो रिक्शा में भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत

कार और ऑटो रिक्शा में भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत

Bihar News : बेगूसराय में मंगलवार की सुबह ऑटो और कार में भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के एनएच-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के समीप की है। बताया जा रहा है कि एक ऑटो सिमरिया की ओर से जीरोमाइल की ओर आ रहा था। इसी दौरान रतन चौक के समीप स्वीफ्ट कार से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटोरिक्शा में 11 लोग सवार थे, जबकि कार में तीन लोग सवार थे। घायल व्यक्तियों में से एक बल्लू नाम के लड़के ने बताया कि वह ऑटो-रिक्शा की अगली सीट पर बैठा था। अचानक, एक सफेद कार ऑटो से टकरा गई। मृतकों में से दो की पहचान विक्की पाठक और सेंटू कुमार के रूप में की गई। पाठक पावापुरी नालंदा का रहने वाला था और दिल्ली एम्स में कैंसर विभाग के मुख्य तकनीकी कर्मचारी था। वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए बेगुसराय के मटिहानी जा रहा था। शेष की पहचान करने में पुलिस जुटी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क